3 माह की नवविवाहिता ने फंदा लगा कर की इहलीला समाप्त

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल

बद्दी के सराजमाजरा में किराए के मकान में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला का जनवरी माह में विवाह हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बिहार राज्य के कटियार जिला के बरजला गांव की 21 वर्षीय महिला का जनवरी माह में इसी गांव के मनोज से विवाह हुआ था।

मनोज बद्दी में एक कंपनी में कार्यरत था। विवाह के बाद दोनों बद्दी आ गए और बद्दी में वार्ड नंबर-3 सराजमाजरा में किराए के मकान में रहते थे। वीरवार सुबह दोनों पति-पत्नी ने पहले छत पर सुबह की सैर की और उसके बाद पत्नी बाथरूम में चली गई।

जब वह काफी देर कर नहीं लौटी तो पति ने बाथरूम में झांक कर देखा तो वह बाथरूम में लगी ग्रिल में चुन्नी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी, जिस पर उसने अपनी मामी व भांजे को बुलाया और उसे नीचे उतारा। तब तक वह सांस ले रही थी। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी अस्पताल लाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि मृत महिला के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के पति का कहना है कि उसका पत्नी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...