नूरपुर उपमंडल में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के नाम पर एक वाहन का पंजीकरण सोशल मीडिया पर ट्रोल

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

हिमाचल के नूरपुर उपमंडल में भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के नाम पर एक वाहन का पंजीकरण सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहा है जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस वाहन की फोटो को शेयर किया है। अपने फेसबुक पेज पर नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा है कि देश के बड़े लोग अपने वाहनों को हिमाचल में ही क्यों पंजीकृत कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार के सभी मामलों की सरकार को जांच करनी चाहिए।

वहीं सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यदि इस प्रकार का कोई भी वाहन पंजीकृत हुआ होगा तो दस्तावेजों के आधार पर ही नियमानुसार वाहन पंजीकृत किया होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में कई जगह बीएस-4 वाहनों के फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए थे जिसको लेकर भी कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरा था।

उधर, एसडीएम नूरपुर सुरेन्द्र ठाकुर का कहना है कि नियमानुसार ही वाहन को नूरपुर में पंजीकृत किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...