चिकित्सक की लापरवाही से हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

चंबा के साहो क्षेत्र की एक महिला ने मेडिकल कॉलेज चंबा में रात के वक्त ड्यूटी दे रहे चिकित्सक पर पति के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला ने सदर पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर उपायुक्त ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

महिला का कहना है मंगलवार को उसका पति अचानक घर के आंगन में गिर गया। वह उसे इलाज के लिए अपने बेटे के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा ले आई लेकिन अस्पताल में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों ने पति का सही तरीके से उपचार नहीं किया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद चिकित्सकों ने उन्हें टांडा रेफर कर दिया।

मंगलवार रात को व्यक्ति की मौत के बाद स्वजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। रात को ही उपायुक्त आवास गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल व एचएचओ सदर सकीनी कपूर ने टीम सहित रात को अस्पताल में पहुंचकर मामला को शांत करवाया।

डीसी राणा, उपायुक्त चंबा के बोल

मामले को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो इस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मुकेश रेपस्वाल अतिरिक्त उपायुक्त चंबा के बोल

गोगा राम की मौत के बाद स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मैंने खुद मौके पर जाकर सदर थाना प्रभारी के साथ मृतक के स्वजनों को समझाया।

डा. रमेश भारती, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा के बोल

मेडिकल कॉलेज में देर रात को कुछ लोगों द्वारा हंगामा किया गया था। कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर मामले की जांच बिठा दी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...