पंचायत में कोई नशे में धुत मिला तो कटेगा बीपीएल सूची से नाम

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की भांबला पंचायत में नशे में धुत होकर सड़कों पर घूमने या कहीं भी पड़े मिलने पर उसका नाम बीपीएल सूची से बाहर कर दिया जाएगा। यह निर्णय सरकाघाट की भांबला पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने लिया है।

प्रधान के इस निर्णय पर अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सहमति जताई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने यह निर्णय ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिया है, जो वैसे तो बीपीएल में शामिल होने के लिए गरीब बने रहते हैं और रोजाना शराब का सेवन करते हैं। नशे में धुत होकर सड़कों, गलियों और इधर-उधर पड़े रहते हैं।

पंचायत ने चेतावनी दी है कि खुद को जानबूझकर गरीब दर्शाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों को भी सूची से बाहर कर दिया जाएगा। बता दें कि सरकाघाट क्षेत्र में इस बार चुनी गईं पंचायतें जन सुधार एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नए-नए फरमान जारी कर रही हैं।

भांबला पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि वैसे तो सभी स्थानों पर ऐसा देखा जाता है, लेकिन वह अपनी पंचायत में ऐसा नहीं होने देंगी। जो भी व्यक्ति नशे में धुत होकर ऐसा पाया जाता है तो उसे बीपीएल सूची से बाहर कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति कहां का गरीब है, जो रोजाना 300 रुपये की शराब की बोतल खरीदता है। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत ने इस फरमान को पूरी तरह से लागू करने का निर्णय लिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...