पानी का टैंक लीकेज होने के कारण दो पंचायतों को हो रही पानी की किल्लत

--Advertisement--

Image

बकलोह/ चम्बा, भूषण गुरुंग

बकलोह क्षेत्र के कालूगंज में जल बिभाग द्वारा काफी साल पहले करोड़ो रुपयों की लागत से लोगो की सुविधा के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। जिस के लिए कई जल टैंक पानी को स्टोर करने के लिए बनाए गए थे । कालूगंज में एक जल भंडार टैंक बना हुआ है। जिसकी क्षमता लगभग एक लाख लीटर की है। जो आज पूरी तरह से नीचे से लीकेज होने लगा है।

जिसके कारण यहाँ के लगभग दो पंचायतों के लोगो के लिए पानी की किल्लत आने लगी है। पहले लोगो को एक दिन के बाद पानी दिया जाता था । परंतु अब लोगो को एक दिन की जगह 4 दिनों के बाद पानी दिया जाता है। जिससे लोगो मे काफी रोष पनपने लगा है। जब कि पीछे पानी के सोर्स से बराबर दिन रात पानी आ रहा है। परंतु लीकेज इतना बढ़ गया है कि हर रोज 30 से 40 प्रतिसत पानी यू ही टैंक से लीक होकर ब्यर्थ बह जा रहा है। कई बार इस को रिपेयर भी किया परन्तु उससे कोई फर्क नही पड़ा।

जब इस बाबत जल विभाग के सहायक अभियंता पवन कोंण्डल से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इसके लिए एक स्पेशल कारीगर बुलाया गया है। लीकेज को किसी कैमिकल के द्वारा बंद कर दिया जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कि एक हप्ते तक लोगो को पहले की तरह जल सुबिधा प्रदान कर दि जाएगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...