लुधियाना में कोरोना ले रहा भयानक रूप, 568 नए केसों सहित इतने लोगों की हुई मौत

--Advertisement--

Image

लुधियाना, सर्वजीत सिंह

कोरोना के कहर से 10 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 568 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 568 पॉजिटिव मरीजों में से 489 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि शेष दूसरे जिलों अथवा राज्यों से संबंधित हैं।

इसी तरह जिन 10 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें से 6 जिले के रहने वाले थे जबकि चार अन्य मृतक मरीजों में एक फाजिल्का, एक बठिंडा, एक फिरोजपुर तथा एक संगरूर का रहने वाला था।

आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में मरीजों की संख्या 40463 हो गई है। इनमें से 1221 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा 6364 पॉजिटिव मरीज दूसरे जिलों से संबंधित थे। इनमें से 631 की मौत हो चुकी है।

जिले के अस्पतालों में 630 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें से अधिकतर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि सामान्य मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है जिनकी संख्या 2601 बताई जाती है। अस्पतालों में 25 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

प्रमुख अस्पतालों में नहीं मिल रही मरीजों को जगह

जिले के प्रमुख अस्पतालों में मरीजों को जगह मिलनी मुश्किल सिद्ध हो रही है जबकि शेष अस्पतालों में बिस्तरों की क्या स्थिति है के बारे में कोई एप, फोन नंबर, स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान स्थिति बताने के लिए कोई फोन नंबर जारी नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...