हरियाणा के ढाबों पर नहीं रुकेंगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें, ये है वजह?

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी)  प्रबंधन ने हरियाणा में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के चलते निगम की बसों के रात के खाने के लिए हरियाणा के ढाबों पर रुकने पर रोक लगा दी है।

मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों में रात नौ से सुबह पांच बजे के बीच हरियाणा के किसी भी ढाबे पर बसों को नहीं रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।  हरियाणा में एचआरटीसी ने पांच ढाबों को खाने के लिए अधिकृत कर रखा है।

हालांकि हरियाणा से होते हुए बसों की आवाजाही सामान्य रहेगी। हिमाचल से दिल्ली के लिए विभिन्न डिपो की करीब सवा दो सौ बसें संचालित होती हैं। इनमें से अधिकांश की नाइट सर्विस है। हरियाणा के करनाल में एचआरटीसी की ओर से अधिकृत ढाबों पर सामान्य और लग्जरी बसें रात के खाने के लिए रुकती हैं।

एचआरटीसी के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि नाइट कर्फ्यू के चलते बसों को हरियाणा के ढाबों पर नहीं रुकने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा से होते हुए बसों की आवाजाही सामान्य रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...