नगरोटा सूरियां की पंचायत घाड़ जरोट के गांव बलदोआ के जंगल में लगी आग से एक वृद्ध महिला की जलकर हुई मौत।

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां, मुनीश

हिमाचल प्रदेश में जंगलों की आग अब जानलेवा बनने लगी है। कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां की पंचायत घाड़ जरोट के गांव बलदोआ के जंगल में लगी आग से एक वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई।

गांव वासियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव बलदोआ के साथ लगते जंगल में लगी आग गांव के पास आ चुकी है।

इस आग में मंगलवार रात को एक वृद्ध महिला के जलने से मौत हो गई। थाना जवाली के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की पहचान बलदोआ की चिंतो देवी (89) पत्नी स्वर्गीय नानक चंद है।

पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रोगी बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...