जंगली जानवरों से खेतों को बचाएगी ई विस्फोट तकनीक

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज के प्रगतिशील किसान ने खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए 2500 की लागत से धमाका बॉक्स की देसी तकनीक तैयार की है। इस तकनीक से किसानों को खेतों में ठीकरी पहरा देने की जरूरत नहीं। किसान घर बैठे खेतों में धमाका करके जगंली जानवरों को भगा पाएंगे।

किसान ने इस तकनीक को ई विस्फोट नाम दिया है। इसमें एक डिब्बे को इलेक्ट्रिकल तारों को एलिमेंट के माध्यम से जोड़ा गया है। 750 मीटर दूर तारों को घर से खेतों तक बिछाया गया है। जैसे ही खेतों में जंगली जानवरों की हरकत की सूचना मिलेगी, किसान घर बैठे स्विच आन करके एलिमेंट से सुतली बम का सुलगा देगा। जिससे जोरदार धमाका होगा।

ओम प्रकाश का कहना है कि वह ग्रेजुएट है। जंगली जानवरों को खेतों से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग तकनीक काफी महंगी पड़ती है। यह डिब्बा उसने अपनी सोच के अनुसार बनाया है और कारगर साबित हो रहा है। अभी तक एक ही विस्फोट यानी सिंगल राउंड फायर ईजाद की है और वह जल्द 10 राउंड फायर ईजाद करने की तैयारी में है, जो सोलर से चलेगा।

जिससे आप घर बैठे स्विच आन करके खेतों से जंगली जानवरों और फलों को नुकसान पहुंचाने वाले पक्षियों को भगा सकते हैं। यह तकनीक जंगली जानवरों और पक्षियों को इससे कोई नुकसान नही पहुंचेगा बल्कि वे धमाके के डर से खेत छोड़कर जंगल की ओर भागेंगे। ओम प्रकाश कांढा बगस्याड के शैठली गांव के रहने वाले हैं। जंगली जानवरों की समस्या को देखते हुए उन्होंने यह सस्ती तकनीक ईजाद की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...