मंडी में ब्यास नदी के किनारे मिला बरसों पुराना शिवलिंग

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो रिपोर्ट

छोटी काशी में ब्यास नदी के किनारे पंचवक्त्र मंदिर के सामने मिट्टी में दबी एक शिला में विराजमान शिवलिंग मिला है। जहां शिवलिंग मिला वहां कोई आता जाता नहीं था। बताया जा रहा है कि यह शिवलिंग सदियों पुराना है। रविवार को स्थानीय लोगों और हरे रामा, हरे कृष्णा मंडली कुल्लू के सौजन्य से यहां साफ-सफाई करवाई गई। मिट्टी हटाकर चट्टान को साफ किया तो एक भव्य शिवलिंग विराजमान पाया गया।

महादेव शिव रुद्र मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप बहल ने बताया कि हरे रामा हरे कृष्णा के पदाधिकारी एवं हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया से संपर्क साधा गया। वह मंडी पहुंचे और विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर शिवलिंग को पवित्र स्नान करवाया गया।

प्रधान संदीप ने बताया कि इस स्थल को नई पहचान मिलने और साफ-सफाई के बाद सोमवार को आरती होगी। यह स्थल कई वर्षों से बाढ़ के कारण सुनसान और झाड़ियों से भरा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...