श्री नैना देवी में ग्लास ब्रिज पैराग्लाइडिंग और अपंग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक लिफ्ट सुविधा की कवायत शुरू

--Advertisement--

Image

नैना देवी, सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में ग्लास ब्रिज रोमांच से भरपूर पैराग्लाइडिंग तथा अपंग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक लिफ्ट सुविधा की कवायत शुरू और हो गई है.

जिलाधीश बिलासपुर रोहित जमवाल ने श्री नैना देवी में दलबल सहित साइटों का निरीक्षण किया. इस मौके पर रोपवे कॉर्पोरेशन हिमाचल एमडी अजय कुमार भी मौजूद रहे साथ में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज शर्मा भी मौजूद रहे. जबकि मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम और मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी मौके पर मौजूद रहे.

जिलाधीश बिलासपुर रोहित जमवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह योजनाएं कार्यनबित की जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले महीने मंदिर न्यास की बैठक में श्री नैना देवी को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए इन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई थी और आज विभिन्न साइटों का निरीक्षण किया गया है.

विभागीय पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद हैं उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जल्द ही इन सभी योजनाओं पर कार्य शुरू हो और श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने का मौका मिले बही पर मंदिर तक अपंग और बृद श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट का प्रावधान भी किया जा रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...