पत्नी से अवैध संबंध के शक पर दोस्त की गला रेतकर हत्या

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

पत्नी से अवैध संबंध के शक पर एक व्यक्ति ने शराब पिलाकर अपने ही दोस्त का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। तलाश के लिए बैरियरों पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। दूसरे राज्यों की पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान मान सिंह (23) जिला हाथरस गांव दूदाधारी, उत्तर प्रदेश (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी दशरथ भी इसी गांव का रहने वाला है और फेरी लगाने का काम करता है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस के अनुसार वारदात शनिवार रात 11:30 बजे नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर रुखड़ी गांव के समीप अंजाम दी गई। दशरथ ने योजनाबद्ध तरीके से कत्ल किया है। उसने मान सिंह और अपने एक और दोस्त जीत सिंह के लिए शराब का इंतजाम किया।

इसके बाद आरोपी मान सिंह को बाइक पर बैठाकर रुखड़ी गांव में एक निर्माणाधीन होटल के समीप ले गया, जहां उसने अपने दोस्त मान सिंह का गला रेत डाला। जब तक जीत सिंह वहां पहुंचा, तब तक मान सिंह दम तोड़ चुका था। अपने दोस्त की हत्या हो जाने के बाद जीत सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नाहन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...