नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में बरो हा के दो बच्चों का चयन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

राजकीय उच्च पाठशाला बरो हा के दो बच्चों का चयन राष्ट्रीय मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए हुआ है । इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पाठशाला मुख्य अध्यापक श्री अनिल शर्मा जी ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि इस पाठशाला से बच्चों का चयन राष्ट्रीय मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए हुआ है.

यह एक कठिन परीक्षा है जिसका आयोजन एससीईआरटी सोलन हर वर्ष करवाता है। इस परीक्षा का आयोजन फरवरी 2021 में किया गया था। इस परीक्षा में गौरी पुत्री श्री रणजीत सिंह तथा मुस्कान पुत्री श्री अनिल कुमार का चयन हुआ है। परीक्षा पास करने वाले बच्चों को नौवीं से 12वीं कक्षा तक₹12000 प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्राप्त होगी।

इस समाचार से पाठशाला के शिक्षकों बच्चों अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति में विशेष उत्साह है।इस मौके पर सभी ने बच्चों व उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। क्योंकि अभिभावकों ने इस मौके पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि हमारी इस पाठशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर माहौल है तथा सभी शिक्षक कड़ी मेहनत कर बच्चों को तैयार कर रहे हैं और उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में भी इस पाठशाला से निकले बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...