हरिपुर दोसड़का में बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, चालक घायल

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

नैशनल हाईवे देहरा-कांगड़ा पर बनखंडी हरिपुर दोसड़का के पास शुक्रवार सुबह एक अरटिगा कार (पीबी 70एफ-9079) बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह 10 बजे हुआ जब यह कार देहरा की तरफ जा रही थी। हरिपुर दोसड़का के पास अचानक बेसहारा पशु कार के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कार के दोनों एयरबैग खुल गए और चालक सुरक्षित बच गया।

वहीं हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी रानीताल से हैड कांस्टेबल यशपाल और ऑनरेरी हैड कांस्टेबल विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर उक्त दुर्घटना का जायजा लिया। कार चालक ने बताया कि वह बैजनाथ से जीरकपुर जा रहा था कि इसी दौरान बनखंडी के समीप उसकी कार के सामने बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी...

धर्मशाला HPU क्षेत्रीय केंद्र में 306 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कुलपति बोले- AI के दौर में शोध और नवाचार पर दें जोर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में वार्षिक...