हॉकी टूर्नामेंट के बीच मैदान में घायल हुआ खिलाड़ी, तीन दांत टूटे

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

गुरु की पावन नगरी पांवटा साहिब में कई खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होती है। वहीं 8 अप्रैल से हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। जिसमें एक खिलाड़ी मैंदान में ही घायल हो गया व उसके तीन दांत हॉकी लगने से टूट गए।

पांवटा साहिब में मां यमुना हॉकी क्लब द्वारा लड़के लड़कियों के बीच चौथी  उत्तर भारत की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता 8 से11 अप्रैल तक चलेगी। हरियाणा के सोनीपत से आई टीम के खिलाड़ी के मुंह में हॉकी से लग गई जिसकी वजह से वह मैदान में घायल हो गया। वहीं हॉकी लगने से खिलाड़ी के मुहं से तीन दांत भी टूट गए हैं ।

हालांकि युवा खिलाड़ी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया ,लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे डेंटल कॉलेज रेफर कर दिया है।  इस हॉकी प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें शामिल है। जहां प्रतिदिन 7 मैच खेले जाएंगे । वहीं दूसरी ओर विजेता और उपविजेता टीम के लिए इनाम राशि और ट्रॉफी दी जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...