नूरपूर:एसडीम सहित तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय 48 घण्टों के लिए बन्द

--Advertisement--

Image

नूरपुर,देवांश राजपूत:-

प्रदेश के साथ साथ कोरोना वायरस नूरपुर उपमंडल में भी अपने पैर पसारने लगा है। अब एसडीएम नूरपुर सहित तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। ये तीनो कर्मचारी एसडीएम कार्यालय में ही तैनात हैं, लिहाज़ा एहतियात के तौर पर नूरपुर एसडीएम कार्यालय आगामी 48 घण्टों के लिए बन्द कर दिया है। इस दौरान एसडीएम संयुक्त कार्यालय में कोई भी कार्य नही होगा। इस बारे अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम नूरपुर डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनकी और उनके कार्यालय के तीन अन्य कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि एसओपी के तहत एसडीएम संयुक्त भवन को 48 घण्टों के लिए बंद किया गया है और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 दिनों में जो लोग उनके और उनके कार्यालय के कर्मचारियों के सम्पर्क में आये हैं, वह अपना कोविड टेस्ट करवाकर खुद को आइसोलेट करें। बता दें कि बीते शनिवार को नूरपुर में एक साथ दस लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे और अब एसडीएम सहित अन्य कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...