सरकाघाट:पंचायत फतेहपुर कबाड़खाने में लगी आग ,40 से 50 लाख रूपये के नुकसान की आशंका

--Advertisement--

Image

सरकाघाट:नरेश कुमार:-

उपमंडल सरकाघाट के तहत ग्राम पंचायत फतेहपुर में कबाड़खाने में भयंकर आग ने तबाही मचाई है ! यहां पर रविवार रात को पौने दो बजे के करीब आग लगी ! जिस पर सुबह 12 बजे के करीब दमकल की गाड़ियों के द्धारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है ! इस आग से करीब 40 से 50 लाख रुपए के नुकशान का अंदाजा लगाया जा रहा है ! जानकारी के मुताबिक इस भयंकर अग्निकांड में एक टैंपो सहित टनों के हिसाब से रखा गत्ता, रद्दी ,प्लास्टिक आदि कबाड़ राख का ढेर बन गया है! , मिली जानकारी के मुताबिक आग फतेहपुर में सड़क के किनारे पर स्थित कबाड़खाने के बड़े स्टोर में लगी ! यह कबाड़ खाना सफरदीन पुत्र फजलदीन का है ! आग लगने की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड सरकाघाट से दो गाड़ियां व एक गाड़ी मंडी से मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया ! आग इतनी भयंकर थी की करीव दिन के 11बजे तक लगातार दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए है ! अगर आग को काबू नहीं पाया होता तो बड़ा हादसा हो गया होता !

 

 

आगजनी की इस घटना से करीब 40 से 50 लाख रुपए के नुकसान का अंदाजा लगाया है ! आग लगने के कारणों का अभी पता नही लगा है !
प्रशासन की तरफ से मौके पर पहुंचे एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल, तहसीलदार दीनानाथ यादव ने नुकसान का जायजा लिया है !

 

 

उधर, इस आग की घटना का पता चलते ही स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर , कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, नवाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य मनीश शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित कोरोबारी को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...