पर्यावरण प्रबंधन में भव्य थापा ने हासिल किया गोल्ड मेडल।

--Advertisement--

Image

बकलोह/ चम्बा, भूषण गुरूंग

बकलोह क्षेत्र के एक छोटे से गांव चिलामा कि रहने बाली भव्य थापा ने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून से एमएससी 2018-20 के बैच में पर्यावरण प्रबंधन में पहला स्थान हासिल करने के साथ गोल्ड मेडल भी हासिल किया। ऐसा करके उन्होंने हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ चम्बा का भी नाम रोशन किया है।

जब इस बात का पता चला माता सुनिता व पिता दलीप सिंह थापा को चला तो वे फूले नहीं समाए। भव्य थापा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पढ़ाई में रूचि है। उन्होंने सोलन नौणी विश्वविद्यालय से 2014-18 तक फोरेस्ट्री में बीएससी की पढ़ाई करी है। इसके बाद इन्होंने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून से गोल्ड मेडल हासिल किया। भव्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

बता दें कि भव्य के पिता एलआईसी से बतौर मैनेजर सेवानिवृत्त हुए है जबकि माता गृहणी है तथा भाई विजय सिंह थापा ने पढ़ाई के बाद आटोमोबाइल का व्यवसाय शुरू किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...