ज्वाली:कन्दौर में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर इहलीला की समाप्त

--Advertisement--

Image

जवाली, अनिल छांगू

पुलिस चौकी रैहन के अधीन कन्दौर में महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली गई।  मृतिका की पहचान सीमा देवी (40) सुजान सिंह निवासी कन्दौर के रूप में हुई है। सीमा देवी की शादी करीबन 15 साल पहले सुजान सिंह से हुई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को सीमा देवी का पति सुजान सिंह दिहाड़ी लगाकर शाम को घर लौटा और पत्नी सीमा देवी के साथ लड़ाई-झगड़ा किया तथा यह मामला रैहन चौकी में पहुंचा। शुक्रवार को सीमा देवी ने घर का कामकाज किया तथा किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु टांडा भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के हवाले करके अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसआई रैहन नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मृतका अपने पीछे दो लड़कियां व एक लड़का छोड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...