सुल्याली की शिखा देवी इलाज के लिए सभी से सहयोग की मांग कर रही

--Advertisement--

Image

सुल्याली/नूरपुर, देवांश राजपूत

सुल्याली के लोहारपुरा गांव की शिखा देवी के इलाज के लिए सभी से सहयोग की मांग की जा रही है।शिखा और उसके पिता ज्ञान चन्द 10 मार्च को किसी काम से जा रहे थे कि औन्द के पास इनका एक्सीडेंट हो गया। इसमें शिखा के पिता की मृत्यु हो गई और शिखा बुरी तरह घायल हो गई। शिखा की दोनों टांगे और बाजू की हड्डी टूट गई है और इनका चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज चल रहा है।

जहाँ शिखा के ऑपरेशन का खर्चा लगभग छः लाख बताया गया है। शिखा के इलाज का खर्च उसका परिवार वहन नही कर सकती है । पहले से ही आर्थिक मजबूरी और ऊपर से पिता का साया भी घर से उठने के बाद इस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।इसलिए स्थानीय लोगों और लोहारपुरा पंचायत के प्रधान कृष्ण हीर इस बेटी का इलाज करवाने के लिए सभी से अपनी सामर्थ्य अनुसार आर्थिक मदद करने की अपील कर रहे है।

पंचायत प्रधान कृष्ण हीर ने सभी से अपील की कि इस घोर मुसीबत के समय हर व्यक्ति शिखा के इलाज के लिए अपना सहयोग दे ताकि एक युवा जिंदगी और एक देश का भविष्य बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...