दर्दनाक हादसा :कार खाई में गिरी, 3 की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

मंडी जिला के तहत आते नाचन क्षेत्र के रजवाड़ी किलिंग सड़क में एक कार 50 फुट गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल का नेरचौक मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। डीएसपी बल्ह प्रणव चौहान ने जानकारी दी कि नाइटला निवासी रणबीर ने फोन पर सूचना दी कि रजवाड़ी सड़क में एक कार (एचपी 58ए-2614) अनियंत्रित होकर रौ (नाइटला) के पास 50 फुट नीचे खाई में गिर गई है, जिसमें सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया, जहां पर विजय कुमार (39) पुत्र दत्त राम निवासी पिंगला सरकाघाट की मौत हो गई। उसके कुछ समय पश्चात जसवंत (50) पुत्र संत राम गांव गडसोल बल्ह की भी मौत हो गई।

वहीं दिनेश कुमार (32) पुत्र धनदेव गांव भारसी देवधार चच्योट की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफेर कर दिया गया लेकिन उसने भी सलापड़ के पास दम तोड़ दिया जबकि सुनील कुमार (35) पुत्र हंसराज गांव खुड्डी खाहण सरकाघाट मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...