धर्मपुर विकास खंड में प्रधान पद के लिए 7 अप्रैल को होगा मतदान

--Advertisement--

Image

धर्मपुर/मंडी, ज्योति पठानिया :

धर्मपुर विकास खंड की समस्त 54 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 7 अप्रैल को मतदान होगा । इसके साथ ही सदर विकास खंड की सदोह, गोपालपुर की बरच्छवाड़, दं्रग की बथेरी, सुन्दरनगर की सलापड़ तथा अरठी, चौंतड़ा की संगनेहड़ तथा करसोग विकास खंड की मनोला नरास पंचायतों की खाली रह गई सीटों के लिए भी  चुनाव 7 अप्रैल को होंगे ।

मतदान सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायतों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ;पंचायतद्ध एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि 22 से 24 मार्च तक सुबह 11 से सायं 3 बजे तक निर्दिष्ट स्थान पर नियुक्त अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।

25 मार्च को सुबह 10 बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 27 मार्च को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। 22 मार्च को  मतदान केंद्र की सूची प्रकाशित की जायेगी ।

7 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया 9 अप्रैल, 2021 को समाप्त हो जायेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...