वीरता में दो गाडियों की हुई आपस में टक्कर, बाल बाल बचे दोनों गाडियों के चालक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

उपमंडल कांगड़ा के वीरता क्षेत्र में आज दोपहर करीब 3 बजे दो गाडियों की आपस में टक्कर हो गयी,जानकारी अनुसार आज दोपहर करीब 3 बजे उपमंडल के क्षेत्र वीरता में होंडा एजेंसी के पास सड़क के किनारे खड़ी एक अलटो कार नंबर HP39D 2469 को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक अलटो कार नंबर HP39E 3878 ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क के किनारे खड़ी अलटो कार नंबर HP39D 2469 टक्कर लगने से उसी सड़क पर लगे एक खंबे से जा टकराई।

जिस कारण दोनों गाडियों का भारी नुकसान हुआ, गनीमत रही कि दोनों गाडियों के चालकों को कोई भी चोट नहीं लगी।गाडियों के आपसी टकराव का कारण पीछे से आ रही तेज रफ्तार अलटो कार जोकि एक युवक चला रहा था से ब्रेक नहीं लगी और उक्त युवक की गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य अलटो कार से जा टकराई, दोनों पक्षों में आपसी समझोते के कारण पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...