रोजगार के लक्ष्यों को हासिल करवाने में लक्ष्य अकादमी कर रही बहुत ही सराहनीय काम

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

युवा बेरोजगारों को रोजगार के लक्ष्यों को हासिल करवाने में सुल्याली लक्ष्य अकादमी बहुत ही सराहनीय काम कर रही है।लक्ष्य अकादमी हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले के सुल्याली गांव में स्थित है यंहा पर लड़को व लड़कियों को
भारतीय सेना,वायु सेना, नौसेना, पुलिस, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और वन रक्षक की शारीरिक ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।

इन युवाओं के शारीरिक परीक्षण के लिए अकैडमी में बहुत सारे उपकरण उपलब्ध है जैसे बीम, 400 मीटर ट्रैक, सेंड ट्रैक, रनिंग ट्रेक, वर्टिकल रॉप, होरिजेंटल रोप, मेडिकल फैसिलिटी, बैलेंस 2 जिग जैग, लोंग जंप, हाई जंप, हर तरह की सुविधा इस अकादमी में उपलब्ध है।वहीं लड़कों व लड़कियों के ठहरने के लिए अलग-अलग हॉस्टल फैसिलिटी भी उपलब्ध है।जहां लिखित परीक्षा के लिए सभी विषयों जैसे मैथ, इंग्लिश सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर, हिंदी, साइंस जैसे सभी सब्जेक्टस कवर करवाए जाते हैं।इस अकैडमी की बागडोर आकृति हीर के हाथ में है।

आकृति हीर वो पर्वतारोही है जिसमें सबसे कम उम्र में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्र्स को फतह किया था और अपना नाम लिमिका बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है।आकृति की माने तो इस अकैडमी में बहुत ही कुशल ट्रेनर है।लड़कियों के लिए अलग से महिला ट्रेनर की नियुक्ति की गई है।कई युवा जहां से ट्रेनिंग हासिल कर विभिन्न क्षेत्रों अपनी सेवाएं दे रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...