सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल 24 फरवरी-

धौलाधार सांस्कृतिक युवा मंच द्वारा आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के बागनी और मंदल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई।
सांस्कृतिक युवा मंच द्वारा सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना इत्यादि की जानकारी दी गई गई तथा बताया गया कि सशक्त महिला योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनके सशक्तिकरण के लिए सशक्त महिला योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत जिला स्तर से लेकर सशक्त महिला केन्द्रों व आंगनवाड़ी केंद्र स्तर तक विधिक साक्षरता व महिला अधिकार जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं।

लड़कियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेटी है अनमोल योजना कारगर भूमिका निभा रही है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों में जन्मी बालिकाओं के नाम बैंक अथवा डाकघर में 12,000 रुपए जमा किए जाते हैं, जिन्हें 18 वर्ष की आयु होने पर लड़की द्वारा आहरित किया जा सकता है। वर्ष 2018 से पूर्व यह राशि 10,000 रुपए थी, जिसे वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाकर 12,000 रुपए प्रति बालिका किया गया है।

इस अवसर पंचायत प्रधान बागनी सुरेश पप्पी, पंचायत प्रधान मंदल रणजीत चौधरी, उपप्रधान राकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र में चंगर कला मंच द्वारा अम्ब पठियार में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...