कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

मुख्यालय के नजदीकी गांव डंगौली स्थित ऊना-हमीरपुर सड़क पर एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान डंगोली निवासी गोल्डी पुत्र स्वर्गीय किशन चंद के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

सोमवार देर रात गोल्डी हंगोली स्थित ऊना-हमीरपुर रोड पर मौजूद था। इसी दौरान सड़क क्रॉस करते समय उसे तेज रफ्तार कार सीएच 01 वाय 0748 ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद सें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में युदक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कार चालक हमीरपुर के मोहित गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र खेमचंद के खिलाफा आईपीसी की धारा 272 और ३०-1७ के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...