भाजपा को शहीदों की नही अपनी राजनीति और समारोह की ज्यादा चिंता

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पुलवाहां आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की बरसी पर  प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें याद न करने की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा को शहीदों की नही अपनी राजनीति और समारोह की ज्यादा चिंता है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश भाजपा सरकार ने उनके शहदी दिवस पर उन्हें याद न कर उन वीर सैनिकों का घोर अपमान किया है।
राठौर ने आज यहां कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने पिछले कल अपने राजनैतिक कार्यक्रम जनमंच का आयोजन उस दिन किया जिस दिन हमारे इन सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए शहादत पाई थी।उन्होंने कहा कि सरकार अपने इन जनमंच कार्यक्रमों में भी इन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकती थी पर प्रदेश में कही भी इन शहीदों को याद तक नही किया।
राठौर ने कहा कि भाजपा हमेशा ही सैनिकों के पराक्रम पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकती आई है।उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण दिन में जनमंच के समारोह को टाला जा सकता था।उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि देश के सैनिकों के प्रति भाजपा के मन मे कितना सम्माम है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...