जौनपुर:मारपीट में छ घायल, जिला अस्पताल रेफर।

--Advertisement--

Image

मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर )सूरज विश्वकर्मा:-
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षो में रविवार की सुबह 7 बजे हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों से छ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते है कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोपुर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते लाठी डंडे से जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसमे दोनों पक्षों से राकेश कुमार पुत्र छोटेलाल 35 वर्ष, अमृतलाल पुत्र छोटेलाल 45 वर्ष, अनिल कुमार पुत्र छोटेलाल 38 वर्ष, छोटेलाल उम्र 60 वर्ष, अमरजीत पुत्र राकेश कुमार 37 वर्ष, प्रदीप कुमार पुत्र देवीप्रसाद 34 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उनके परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराए। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...