शर्मिला पटियाल बनी महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी

--Advertisement--

Image

शिमला

कांग्रेस नेत्री शर्मिला पटियाल को महिला कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाली शर्मिला पटियाल ने वर्ष 1997 में चकमोह कालेज में एन.एस.यू.आई. से जुड़कर छात्र राजनीति में पांव रखा था। वह एन.एस.यू.आई. की महासचिव भी रह चुकी है। वर्ष 2001 में उन्हें हिमाचल प्रदेश एन.एस.यू.आई., इकाई का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही वर्ष 2005 में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता नियुक्त किया गया। शर्मिला पटियाल अधिवक्ता भी हैं। वर्ष 2018 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का सचिव भी नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही वर्ष 2020 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासनात्मक समिति के सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही वह मनाली कांग्रेस की प्रभारी भी रह चुकी हैं। छात्र राजनीति से निकलकर सक्रिय राजनीति में आईं शर्मिला पटियाल पर महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पार्टी के साथ अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे का जिम्मा रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...