मकान में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति

--Advertisement--

Image

चंबा, व्यूरो 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मकान में आग लगने से कमरे में व्यक्ति जिंदा जल गया। जानकारी के अनुसार देर रात बुधिया राम पुत्र बेहमी राम गांव सरोटी डाकघर भजोतरा तहसील सलूनी के मकान में अचानक आग भड़क गई। आग से लकड़ी से बने मकान के दो कमरे व एक बड़ा कमरा पूरी तरह जल गए गए। इस आग में एक पड़ोसी मस्त राम (35) पुत्र विन्द्रों राम गांव सरोटी साल के जिंदा जल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए।

हादसे के समय मकान का मालिक बुधिया व इसकी पत्नी कमलों भी कमरे में थे। हालांकि दोनों बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन पड़ोसी जिंदा जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचायत भजोतरा के उपप्रधान कमलेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। एसपी चंबा आरूल कुमार ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जलने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...