धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नैहरिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिलाध्यक्ष की कमान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

धर्मशाला के युवा विधायक विशाल नैहरिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का जिला कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया को भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। गौरतलब है कि यह संघ केंद्रीय, युवा मामले एवम खेल मंत्रालय से मान्य प्राप्त होने के साथ-साथ वल्र्ड फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्काउट जर्मनी से संबद्ध है।

इस स्वेच्छिक, गैर राजनीतिक और धर्म निरपेक्ष संगठन का मुख्य उद्देश्य बेहतर समाज के निर्माण के लिए मूल्य आधारित प्रणाली को शामिल करके युवाओं को शिक्षित बनाने पर है। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का जिलाध्यक्ष बनाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। विशाल नैहरिया ने प्रदेश के वन मंत्री एवं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पठानिया का उन्हें जिलाध्यक्ष का दायित्व देने पर आभार व्यक्त किया है।

वहीं हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राज्य सचिव अंकुश कुमार, राज्य प्रदेशाध्यक्ष सुनील कौल, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनोज कुमार, राज्य संगठन आयुक्त गाइड अनुराधा देवी, राज्य ट्रेनिंग कमिशनर स्काउट सुमित लिंबू, राज्य ट्रेनिंग कमिशनर गाइड रीना देवी, राज्य ज्वाइंट सेक्रेटरी कृष्ण देव, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांगड़ा परम देव, जोनल ऑर्गेनाइजेशन कमिशनर ईश्वर सिंह, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजेशन कमिशनर स्काउट अरुण कौशल, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिशनर स्काउट नवीन वशिष्ट, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कमिशनर गाइड अंजली, डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजेशन कमिश्नर गाइड स्वाति ने विधायक विशाल नैहरिया को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...