पंचायत समिति स्वारघाट पर भाजपा ने जमाया कब्जा।

--Advertisement--

Image

स्वारघाट, सुभाष

उपमंडल स्वारघाट के तहत पंचायत समिति स्वारघाट पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद के रोचक मुकाबले में किरण देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तरफ से किरण कुमारी ने नामांकन दाखिल किया तो वहीं भाजपा की बागी सपना ने कांग्रेस की तरफ से अपने दावेदारी ठोकी।

आपसी सहमति नहीं बनते देख चुनाव अधिकारी एस डी एम सुभाष गौतम को चुनाव प्रक्रिया करानी पड़ी। जिसमे दोनों दावेदारों को सात सात मत पड़े जबकि एक मत रिजेक्ट हुआ। अब किस्मत के खेल में किरण देवी ने बाजी मारी। वहीं सपना देवी ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में आकर उसे जबरदस्ती हराया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने दोनों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी है। तथा लोगों का आभार व्यक्त किया है तथा कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात...

शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम...

खौफनाक वारदात, पति ने मामूली विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा; 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां...

धर्मशाला जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, कैदियों और स्टाफ समेत 8 घायल

हिमखबर डेस्क लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह कांगड़ा...