माकड़ी के जंगलों में मिला लापता युवक का शव.

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

जिला बिलासपुर के भाखड़ा के समीपवर्ती गाँव माकडी के जंगलों में एक युवक की गली सड़ी लाश बरामद होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकरी के अनुसार मृतक की पहचान पवन कुमार सुपुत्र महंत राम उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। बता दें कि मृतक के भाई बुद्धि सिंह तथा प्रभात कुमार ने नयना देवी पुलिस चौकी में 6 जनवरी को नयना देवी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका भाई कुछ दिंनों से लापता है तथा घर वापिस नहीं आया।

गत दिवस कुछ गांव के बच्चे जंगल में लकड़ी लाने गये थे तथा उन्होंने पवन की क्षत विक्षत हालत शव को देखा तो उन्होंने तुरंत नयना देवी पुलिस चौकी से सम्पर्क किया तथा डीएसपी अभिमन्यु तथा एएसआई सुभाष चंद पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लिया तथा गुमशुदा हुआ व्यक्ति पवन कुमार के घर में उसे पहचानने के लिए कहा।

पवन कुमार के घर वालों ने उसे कपड़ों से पहचान लिया तथा पुलिस को पवन कुमार की लाश बताया। पवन के पिताजी महंत राम चार वर्ष पहले ही स्वर्ग सिधार चुके है जबकि उसकी माता भी पवन के पिता के मरने के 2 वर्ष के वाद गुजर गयी थी। पवन अभी तक कुंवारा था तथा वो दिहाड़ी मजदूरी करके अपना पेट पालन करता आ रहा है।

पवन 20 दिसम्बर 2020 को अपने घर नहीं पहुंचा तथा भाईयों ने सोचा कहीं काम के सिलसिले में गया हुआ हैं जब वो अगले दिन भी घर नहीं आया तब भाईयों ने उसकी छानबीन की तथा उसके मोबाइल पर उसके बारे में जानना चाहा परन्तु उसका मोबाइल बंद आ रहा था। भाईयों ने अपने रिश्तेदारों तथा उसके जानने वालों से भी पूछा तो भी उसके बारे में पता नहीं चल पाया। नयना देवी के डीएसपी अभिमन्यु ने खबर की पुष्टी की है तथा कहा कि लाश को पोस्टमार्टम हेतु बिलासपुर में भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एक माह की बच्ची को दादा की गोद से छीनकर जमीन पर पटका, आरोपी बोला- बलि देना था मुझे

हिमख़बर डेस्क  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने...

एक तेज भूकंप और सब होगा खत्म, आखिर खतरे से निपटने के लिए कितनी तैयार है देवभूमि

हिमाचल में प्रलय की आहट- हिमाचल पर मंडरा रहा है...

गिरीपार के बेटे ने चमकाया प्रदेश का नाम, LPAI में पोर्ट प्रशासक बने HAS अधिकारी नारायण चौहान

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई प्रशासनिक पदों पर सेवारत...

बचपन का शौक बना प्रोफेशन, मिनटों में किसी का भी स्कैच तैयार कर देते हैं शेखर

हिमख़बर डेस्क  उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर परिषद जवाली के...