रजनी ग्रामीण विकास संस्था व ब्रिलियंट इंस्टिट्यूट ऑफ आईटी जवाली में दाखिले शुरू।

--Advertisement--

Image

जवाली,माधवी पण्डित :

हिमाचल सरकार व श्रम विभाग द्वारा कौशल विकास भत्ता हेतु मान्यता प्राप्त रजनी ग्रामीण विकास संस्था जवाली (नजदीक ईटीओ कार्यालय) में एक वर्षीय सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए दाखिला शुरू हो गया है तथा पात्र लड़कियां-महिलाएं प्रशिक्षण के लिए फरवरी 2021 तक दाखिला ले सकती हैं।

संचालक सुनील दत्त ने बताया कि इसके लिए महिला या लड़की की आयु 16 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसके परिवार की वार्षिक आय दो लाख या इससे कम होनी चाहिए। सुनील दत्त ने कहा कि यह संस्था का लगातार चतुर्थ बैच है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देने के लिए अनुभवी टीचर नियुक्त है तथा सिलाई मशीनें भी केंद्र में ही उपलब्ध हैं। कौशल भत्ता भी बच्चों को प्रशिक्षण हेतु मिलेगा।

प्रशिक्षण उपरान्त प्रशिक्षार्थियों को मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गरीब लड़कियों/महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर निपुण बनाना है ताकि आगे वे इसके माध्यम से स्वरोजगार प्राप्त कर सकें।

वहीं ब्रिलियंट इंस्टिट्यूट ऑफ आईटी जवाली (नजदीक इटीओ कार्यालय) में भी कम्प्यूटर कोर्स हेतु दाखिला शुरू हो गया है। कंप्यूटर कोर्स करने हेतु लड़कियां व लड़के दाखिला ले सकते हैं। सुनील दत्त ने कहा कि दाखिला लेने के लिए जल्द से जल्द किसी भी कार्यदिवस को कार्यालय में संपर्क करें या फिर मोबाइल नंबर 86794-62601 पर संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...