शैवी सिंह का लाच्ची शिमले दी गाना हुआ रीलीज.

--Advertisement--

Image

इन्दौरा, देवांश राजपूत

इंदौरा के लोधवां गांव के उभरते गायक शैवी सिंह को गाना लाच्ची शिमले दी रीलीज हो गया है। शैवी सिंह ने अपनी पहली एबलम की लॉचिंग वन व खेल मंत्री राकेश पठानिया के माध्यम से करवाई। लॉचिंग के समय वन मंत्री ने कहा कि हम लोकल को वोकल करेंगे व कांगडा महोत्सव में उसकाे अपनी प्रस्तुति देने का अवसर देते हुए मंच प्रदान किया जाएगा।

शैवी सिंह ने गाने को अभी तक पांच लाख लोगों ने यू टयूब पर देखा है। शैवी सिंह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि के साथ अपने आप में जन्नत को समेटे हुए है, यहां अनेक ऐसे स्थान हैं, जहां फ़िल्म इंडस्ट्री को और अधिक आकर्षित करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाने चाहिए। प्रदेश के युवा वर्ग में प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि उन्हें सही प्लेटफार्म और काम करने का अवसर मिले तो वे अपनी कला का डंका बजाने में पूरी तरह सक्षम हैं।

शैवी सिंह बताया कि  उनको बचपन से ही गाने गाने का शौक था। स्कूल की पढ़ाई करने के बाद वह अमृतसर में इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिग्री करने चले गए जहां। उन्होंने 1 साल तक संगीत सीखा जिसके बाद उनकी फरीदाबाद दिल्ली में नौकरी लग गई। जिसके बाद उनका वह संगीत का सफर हमसे छूट गया, लेकिन संगीत की ललक थी तो पंजाब के चंडीगढ़  में 5 साल तक संगीत सीखा।

यहां उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनका सपना था कि वे हिमाचल से हैं तो हिमाचल के लिए कुछ करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने लाच्ची शिमले दी गाने को लांच किया इस गाने से लोगों का काफी प्यार शैवी को मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...