उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में 72 वां गणतंत्र दिवस साधारण अंदाज में मनाया गया।

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष

उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में 72 वां गणतंत्र दिवस साधारण अंदाज में मनाया गया। पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपास्थित हुए। उन्होंने सबसे पहले नालागढ़ हेरिटेज पार्क ने निर्मित शहीद स्मारक में श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उन्होंने विधिवत ध्वजारोहण किया पुलिस परेड का निरीक्षण किया व सलामी ली।

इस अवसर पर एसडीएम नालागढ़ ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किए गया संविधान न केवल हमें एक समान अधिकार प्रदान करता है बल्कि हमें अपने कर्तव्यों का भी ज्ञान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों के परिजनो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं तथा उन्हें पूर्व में दिए जा रहे वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी की है। कार्यक्रम में वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

समारोह में स्वतंत्र सेनानियों, शहीदों के परिजनों, प्रिंट कथा इलेक्ट्रॉनिक्स के संवादाताओं तथा कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वास्थ्य, पुलिस, नगर परिषद तथा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...