गणतंत्र दिवस पर जिला पुलिस द्वारा औपचारिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया,3 लोगों से 35 किलो भुक्की बरामद

--Advertisement--

Image

पठानकोट, भूपिंद्र सिंह राजू

गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस द्वारा औपचारिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत जिला पठानकोट के हल्का सुजानपुर की पुलिस ने 3 लोगों से 35 किलो भुक्की पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस संबंधी डी, एस, पी रविंदर सिंह रुब्बी ने प्रैस वार्ता दौरान बताया कि उनकी ओर से गणतंत्रता दिवस के चलते पंजाब व जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार माधोपुर में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था।

जिस दौरान लखनपुर की ओर से 3 व्यक्ति जिन्होंने अपने कंधों पर बैग उठाए हुए थे पुलिस को देख अपने बैग झाडिय़ों में फैंक कर फरार होने लगे तो पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को मौके पर पकड़ बैग की तलाशी ली तो पुलिस ने अलग अलग बैग से 35 किलो भुक्की बरामद की। वहीं पूछ-ताछ दौरान आरोपियों की पहचान जुझार सिंह पुत्र बखतावर सिंह निवासी नवाशहर, हरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र पाखर सिंह निवासी होशियारपुर व तरुणजीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र दर्शन निवासी लुधियाना के रूप में हुई।

डी,एस, पी ने बताया कि पुलिस ने तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...