तीसरे एवं अंतिम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न – उपायुक्त

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 21 जनवरी, राजीव जसबाल

कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। तीसरे चरण में आज कांगड़ा जिला की शेष 264 पंचायतों के लिए वोट डाले गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार अंतिम चरण में कुल 77.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार विकास खण्ड बैजनाथ की शेष पंचायतों में 74.50 प्रतिशत, विकास खण्ड भवारना में 78.90 प्रतिशत, विकास खण्ड देहरा में 74.90 प्रतिशत, विकास खण्ड धर्मशाला में 81.60 प्रतिशत, विकास खण्ड फतेहपुर में 76.10 प्रतिशत, विकास खण्ड इंदौरा में 80.10 प्रतिशत, विकास खण्ड कांगड़ा में 81.10 प्रतिशत, विकास खण्ड लम्बागांव में 70.80 प्रतिशत, विकास खण्ड नगरोटा बगवां में 80.80 प्रतिशत, विकास खण्ड नगरोटा सूरियां में 78.40 प्रतिशत, विकास खण्ड नूरपुर में 78.40 प्रतिशत, विकास खण्ड पंचरूखी में 75.60 प्रतिशत, विकास खण्ड प्रागपुर में 78.30 प्रतिशत, विकास खण्ड रैत में 76.60 प्रतिशत और विकास खण्ड सुलह में 75.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...