25 जनवरी को नगर परिषद हॉल में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस ।

--Advertisement--

Image

नूरपुर 20 जनवरी:

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(एसडीएम) डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को उपमंडल स्तरीय समारोह स्थानीय नगर परिषद हॉल में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दिवस पर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के नये पंजीकृत मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित करने सहित उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर मतदाताओं को उनके वोट का महत्व बताने के साथ-साथ उन्हें मताधिकार करने की शपथ दिलाई जायेगी। इस मौके पर नये पंजीकृत मतदाताओं, बूथ लेवल अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...