विधायक के भतीजों के खिलाफ जान से मारने व गाली-गलौच करने पर प्रधान पद उम्मीदवार सुलक्षणा कुमारी ने थाना में दी शिकायत।

--Advertisement--

Image

जवाली, (माधवी पण्डित):

पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान जान से मारने की धमकी देने व डराने-धमकाने को लेकर चलवाड़ा-एक में प्रधान पद की उम्मीदवार सुलक्षणा कुमारी सहित जनता ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर एक शिकायत पत्र एसएचओ जवाली को सौंपा है। सुलक्षणा कुमारी सहित जनता ने कहा कि विजय कुमार, सुजान सिंह, अभिषेक व विक्की ने 17 जनवरी को मतगणना के दौरान बाहर गाली-गलौच किया तथा मुझे जान से मारने की धमकी दी।

सुलक्षणा कुमारी सहित पंचायतवासियों ने कहा कि उक्त तीनों व्यक्ति विधायक अर्जुन सिंह के भतीजे हैं तथा मौका पर कह रहे थे कि विधायक हमारा चाचा है तथा हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त लोगों ने भरी सभा में अश्लील गालियां भी निकालीं। सुलक्षणा कुमारी ने कहा कि उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए और अगर एक्शन नहीं लिया गया तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन से की जाएगी।

इस बारे में एसएचओ जवाली प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...