धर्मशाला न्यायालय की महिला कर्मचारी सस्पैंड, जानिए बजह क्यों हुई कार्रवाई

--Advertisement--

Image

धर्मशाला (राजीव): जिला मुख्यालय धर्मशाला में आयकर विभाग की छापामारी की जद्द में एक महिला कर्मचारी भी आई है। धर्मशाला न्यायालय में तैनात महिला कर्मचारी को सस्पैंड कर दिया गया है। बेनामी लेन-देन के सिलसिले में धर्मशाला पहुंची आयकर विभाग की टीम ने दाड़ी स्थित सरकारी कर्मचारी के घर में छापामारी के चलते अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं, साथ ही आयकर विभाग की टीम ने करोड़ों रुपए की संपत्ति सहित ज्वैलरी को भी आरोपी के घर से जब्त किया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप दाड़ी में हाल ही में सरकारी कर्मचारी के घर छापामारी की थी।

लोक निर्माण विभाग में तैनात कर्मचारी पर करोड़ों रुपए की ठगी के आरोप हैं। आरोपी पर राइस पुलर क्वाइन के नाम पर ठगी के आरोप हैं। इससे पहले दिल्ली तथा अन्य राज्यों में भी इस मामले को लेकर आयकर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है, जिसमें कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया था तथा इसी मामले की जांच धर्मशाला में भी पहुंच चुकी है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी के घर पर आयकर विभाग की टीम की दबिश के बाद अब धर्मशाला न्यायालय में तैनात एक महिला कर्मचारी पर भी मामले को लेकर गाज गिरी है।

महिला को न्यायालय प्रशासन ने सस्पैंड कर दिया है। धर्मशाला में आयकर विभाग की छापेमारी मामले में हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से दिल्ली के आयकर विभाग की ओर से कोई पुष्टि जारी नहीं की जा रही है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अब हिमाचल में इस पर कार्रवाई होना शुरू हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...