जवाली कांग्रेस बाप-बेटे के गुट में बंटी, जनता को किया जा रहा भृमित – राकेश बाजवा।

--Advertisement--

Image

जवाली, (व्युरो):

जवाली कांग्रेस नगर पंचायत जवाली में सात सीटें जीतने का दावा कर रही थी तो फिर पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार नगर पंचायत जवाली में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन की नियुक्ति क्यों नहीं करवा पाए। यह बात प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा ने जवाली में प्रैसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जवाली कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी है जिसमें एक गुट बाप चौधरी चन्द्र कुमार व दूसरा गुट उनके बेटे नीरज भारती का है। राकेश बाजवा ने कहा कि नगर पंचायत जवाली में हर वार्ड से बाप ने अलग कैंडिडेट फील्ड में उतारा तो बेटे नीरज भारती ने अलग से कैंडिडेट फील्ड में उतारे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जवाली में सही मायने में कांग्रेस के तीन ही उम्मीदवार जीते हैं जबकि अन्य आजाद ही चुनाव लड़कर जीतकर आए हैं।

राकेश बाजवा ने कहा कि अब नगर पंचायत जवाली में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन नहीं बनवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि विकास खंड नगरोटा सूरियां में प्रथम चरण में 19 पंचायतों में 17 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों, बीडीसी व जिला परिषद में भी बाप-बेटे ने अलग-अलग कैंडिडेट उतारे हैं। राकेश बाजवा ने कहा कि इसी प्रकार ब्लॉक फतेहपुर में भी पांच प्रधान व एक उपप्रधान जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चन्द्र कुमार पुत्र मोह में फंस चुके हैं तथा कार्यकर्ताओं को ह्रास करने में लगे हुए हैं।

राकेश बाजवा ने कहा कि जिस प्रकार जनता ने पहले चरण चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त दी है, उसी प्रकार आने वाले विस चुनाव में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जवाली में विधायक अर्जुन सिंह ने अथाह विकास करवाया है जिसका परिणाम पंचायत चुनावों में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव के दौरान जनता के साथ किए गए हर वादे को पूरा किया है तथा आगे भी विकास के लिए प्रयासरत हैं।

विधायक अर्जुन सिंह की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई जवाली कांग्रेस अब जनता को भृमित करने में लगी हुई है। जनता को क्षेत्रवाद व जातिवाद के नाम पर भड़का रही है। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष राकेश राजू एवं किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...