शाहपुर: कोरोना पॉजिटिव उम्मीदवार घर-घर जाकर मांग रहा था वोट, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितीश पठानियां

शाहपुर में एक कोरोना पॉजिटिव उम्मीदवार ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाकर घर-घर जाकर प्रचार कर कई लोगों की जिंदगियां खतरे में डाल दी है। पुलिस ने उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इस बार नई पंचायत बनी मंझग्रा (लदवाड़ा) पंचायत के वार्ड तीन से चुनाव लड़ रहे धनोटू निवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीदवार को होम आइसोलेट किया था, लेकिन बाबजूद इसके वे लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगता रहा। स्वास्थ्य विभाग को जब इस बारे जानकारी मिली तो बीएमओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि धनोटू निवासी कोरोना पॉसिटिव आने के बाद भी प्रचार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...