बस में सवार युवक से 395 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा, व्यूरो

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को एक और व्यक्ति से चरस पकडऩे में कामयाबी मिली है। वीरवार को सुबह थाना चुवाडी के तहत पुलिस चौकी बकलोह का पुलिस दल ने पठानकोट-चम्बा नेशनल हाइवे पर दुंडीयारा बंगला में नाकाबंदी की हुई थी। यहां पर हर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। सुबह करीब ग्यारह बजे एक निजी बस डल्हौजी से पठानकोट की और जा रही थी।

पुलिस दल ने उक्त बस को जब जांच के लिए रोका तो जांच के दौरान बस में सीट पर बैठे एक युवक ने बैग अपनी गोद में लिया हुआ था। उक्त बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 395 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रवेश कुमार पुत्र धूर्वो उम्र 23 वर्ष निवासी द्रेकड़ी सलूणी बताया।

मौके पर ही पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. विशाल वर्मा ने कही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...