निर्विरोध चुनीं 33 पंचायतों को मिलेंगी 3.30 करोड़ इनाम राशि

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर ने इस बार पंचायत चुनाव में समाज के लिए बेहतर संदेश दिया है। जिले की259 पंचायतों में से 33 में सहमति से पंचायतों का गठन किया गया है। मिनी संसद का यह गठन कई पंचायतों में देवी-देवताओं के समक्ष पर्ची डालकर हुआ। कई जगह ग्रामीणों की एक ज्यूरी बनाकर सर्वसम्मति बनाई गई।  बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए भरे गए नामांकन वापस लिए गए। इसके साथ ही जिले में 33 पंचायतों के निर्विरोध चुने जाने की पुष्टि हुई।

निर्विरोध चयन पर एक पंचायत को दस लाख रुपये का इनाम मिलेगा। लिहाजा, जिले में 33 पंचायतों का गठन होने पर विकासात्मक कार्यों के लिए 3.30 करोड़ रुपये बतौर इनाम मिलेंगे।  गौरतलब है कि सिरमौर जिले में चुनाव का एलान होने से पहले ही पंचायतों के गठन का सिलसिला शुरू हुआ था। जिले के शिलाई ब्लॉक में दस, पच्छाद में दो, संगड़ाह में पांच, राजगढ़ में पांच, पांवटा में दस, नाहन में एक पंचायत निर्विरोध बनीं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि इसके अलावा जिले की पंचायत समिति के 21 वार्डों में भी वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरी पंचायत के निर्विरोध चयन पर दस लाख रुपये मिलेंगे।

विकास खंड राजगढ़ की टाली भुज्जल, देवठी मझगांव, जदोल टपरोली, नेहरपाब व डिंबर, नाहन की दीद-बगड़, शिलाई में बांबल, डाहर, कोटिभौंच, धारवा, नैनीधार, पनोग, कुहांत, शकोली, कांडो भटनोल, शिलाई, पच्छाद में शिन्ना और भलटा, संगड़ाह में अंधेरी, सांगना, देवड़ी, खडाहां, छौऊबोगर, बडोल, पांवटा साहिब मेंकोटगा, शकोली, तारू डांडा आंज, टटियाना, मढाना, बझौन, भरली आंगरो, थोंथा जाखल, बाहिला, चांदनी आदि शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...