नूरपुर में ज़िला परिषद के 3 वार्डों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में, एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा लिया वापिस।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

तीन चरणों में जनवरी 17, 19 तथा 21 को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए नूरपुर उपमंडल के तहत तीन ज़िला परिषद वार्डों के लिए अब 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमाएंगे। निर्वाचन अधिकारी( एसडीएम) डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने आज बुधवार को इन सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए।ज़िला परिषद के तीन वार्डों के लिए 12 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे, जिनमें से वार्ड-2 लोहारपुरा से उम्मीदवार कुसुम ने आज नामांकन वापिसी के दिन अपना पर्चा वापिस लिया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ज़िला परिषद वार्ड दो- लोहारपुरा की अर्पणा देवी को टेलीविज़न तथा बिमला देवी को गैस सिलिंडर चुनाव चिन्ह दिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड तीन- पुंदर के रछपाल सिंह को टेलीविज़न, रविंद्र कुमार को गैस सिलिंडर जबकि सुरजीत सिंह को बल्लेबाज़ तथा हरदीप सिंह को पुस्तक निशान आबंटित किया गया है।

सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वार्ड- 6 तलाड़ा से जगदीश सिंह को टेलीविज़न, प्रताप सिंह को गैस सिलिंडर,जबकि बिशम्बर दास को बल्लेबाज़, मनीषा कुमारी को पुस्तक तथा सोम राज को टोपी चुनाव चिन्ह जारी किया गया है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे कोविड़-19 के तहत निर्धारित नियमों तथा हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...