दो बाइक सवारों की आपसी भिड़ंत में एक की मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जस्वाल

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क दुघर्टना में किसी ना किसी की जान जा रही है। ऐसा ही ताजा मामला आज कांगड़ा जिले के साथ लगते वैदी (सनौरा से नगरोटा सूरियां) के बिच आते इलाके का है। जहां पर सनौरा से आती तेज रफ्तार बाइक ने तियारा से आती हूई बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तियारा से आ रही बाइक में सवार एक व्यक्ति की जान चली गई और अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को उपचार हेतु टांडा अस्पताल ले जाया गया है। मृतक की पहचान पम्मी सुपुत्र परीथी सिंह निवासी तियारा के रूप में हुई है। जो कि गग्ल में डेटिंग- पेंटिंग का काम करता था। घायल व्यक्ति कि अभी कोई पहचान नहीं हो पाई है। वताया जा रहा है कि जिस बाइक सवार ने टक्कर मारी है वो घटना स्थल से फरार है।

उधर पुलिस मोके पर पहुंच कर घटना के पहलुओं कि जांच कर रही है। मामले की छानबीन कर रहे एसआई राजेश चड्डा ने बताया की दो बाइक की आपसी टक्कर हुयी है जिसमे एक बाइक सवार मोके से फरार हो गया है। जिसकी जाँच पुलिस साथ क घर मैं लगे सीसीटीवी से कर रही है। घटना में एक बाइक सवार की जान चली गयी है और उसके साथ बाइक मैं बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार हेतु टांडा अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...