टैक्स चोरी कर रही लग्जरी बसों पर शिकंजा, 2.69 लाख रुपए जुर्माना वसूला

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा 6 जनवरी-

बिना टैक्स व अन्य नियमों की अवेहलना करने वाले बस ऑपरेटरों तथा अन्य मालवाहक गाड़ियों पर परिवहन विभाग ऊना ने शिकंजा कसा है। बीती रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक चलाए गए विभाग के विशेष अभियान के तहत टैक्स चोरी तथा अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 2.69 लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच ने बताया कि विभाग की चार टीमों ने बीती रात संतोषगढ़, मैहतपुर, अंब, बसाल व नंगड़ा में नाके लगाकर गाड़ियों की जांच की।

रमेश चंद कटोच ने बताया कि इस अभियान के दौरान वॉल्वो व एसी बसों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों की भी चैकिंग की गई। ओवरलोडिंग तथा अन्य नियमों की अवेहलना पर 17 मालवाहक गाड़ियों के चालान किए गए व उनसे 82 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं लग्जरी बसों के साथ-साथ अन्य कॉन्ट्रेक्ट कैरिज गाड़ियों के भी 17 चालान किए गए तथा उनसे 1,87,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस तरह विभाग ने कुल 2,69,900 रुपए का जुर्माना वसूला है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में एआरटीओ राजेश कौशल व सचिंद्र के साथ-साथ एचआरटीसी व पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हुए। कटोच ने कहा कि विभाग का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...