स्थानीय अवकाश की सूची घोषित

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल 05 जनवरी:

हिमाचल प्रदेश सरकार सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला कांगड़ा में मनाये जाने वाले प्रमुख मेलों व त्यौहारों के अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कलैण्डर वर्ष 2021 में मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं।

राकेश प्रजापति ने बताया कि उपमंडल इंदौरा में 13 जनवरी लोहड़ी को तथा जिला मुख्यालय, उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, बैजनाथ, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, शाहपुर, नगरोटा बगवॉ व धीरा में 14 जनवरी मकर संक्रान्ति(लोहड़ी) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उपमंडल नूरपुर, ज्वाली तथा फतेहपुर में 13 अप्रैल बैशाखी के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यालय तथा उपमंडल स्तर पर धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ जयसिंहपुर, शाहपुर, नगरोटा बगवां व धीरा में 16 सितम्बर सायर उत्सव के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उपायुक्त नेे बताया कि उपमंडल स्तर पर देहरा, नूरपुर, ज्वाली, ज्वालामुखी तथा फतेहपुर में 05 नवम्बर गोवर्धन पूजा के दिन तथा इंदौरा में 06 नवम्बर भैया दूज के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...