नूरपुर विधानसभा से भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने आज अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर विधानसभा से भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने आज अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।तीन वार्डों के लिए हो रहे जिला परिषद सदस्यों ने वन,युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।यह वार्ड लोहारपुरा, तलाड़ा और पुंदर वार्ड है।जहां तलाड़ा वार्ड से जगदीश बग्गा,लोहारपुरा से अर्पणा देवी और पुंद वार्ड से रविन्द्र चौधरी ने अपने नामांकन दाखिल किए।

नामांकन दाखिल करने के बाद राकेश पठानिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीनों वार्डो में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अपने अपने वार्ड में जीत हासिल करेंगे।पठानिया ने कहा की इन तीनों प्रत्याशियों की जीत के लिए भाजपा का पूरा कैडर काम करेगा और इनकी जीत को सुनिश्चित करेगा। ग़ौरतलब है कि पिछले पंचायत चुनावों में भी राकेश पठानिया ने जो तीन प्रत्याशी जिला परिषद चुनावों में उतारे थे उन तीनों ने ही जीत हासिल की थी और इस बार भी राकेश पठानिया इनकी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...